महासमुन्द : गाली देने से मना करने पर मारपीट कर पत्थर से सिर ... - CG Sandesh

महासमुन्द : गाली देने से मना करने पर मारपीट कर पत्थर से सिर पर किया हमला

महासमुन्द थाना अंतर्गत पुराना मछली मार्केट के पास गाली देने से मना करने पर मारपीट कर पत्थर से सिर पर किया हमला, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

पार्थी ने पुलिस को बताया कि 28 मई को करीब 09.00 बजे रात्रि में मछली मार्केट चौक के पास खडा था, उसी समय मोहल्ले के ही विजय उर्फ लल्ला बुंदेला आया और चौक के पास गाली गुप्तार कर रहे थे, जिसे उसके द्वारा गाली गुप्तार करने से मना करने पर, मेरे को मना करने वाले कौन होता है कहकर उसे अश्लील गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का से मारपीट किया एवं पास मे पडे पत्थर को उठाकर उसके सिर में मार दिया जिससे उसके सिर में चोट लगकर खून निकलने लगा तो विजय उर्फ लल्ला वहा से भाग गया।

मारपीट गाली गुप्तार करते गजेन्द्र यादव, विक्रम साहू एवं गजानंद साहू देखे सुने है, उसके सिर मे खून निकलते देख कर मोहल्ले के ही गोलू बुंदेला उसे मोटर सायकल मे बैठाकर ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल ले गये थे। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें