पिथौरा : पुरानी रंजीश की बात को लेकर हाथ मुक्का व डंडे से की... - CG Sandesh

पिथौरा : पुरानी रंजीश की बात को लेकर हाथ मुक्का व डंडे से की पिटाई.

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम राजासेवैया खुर्द में पुरानी रंजीश की बात को लेकर हाथ मुक्का व डंडे से की पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

संतोष गिरी ने पुलिस को बताया कि 25 मई को रात्रि करीबन 09.30 बजे खाना खाकर अपने परिवार के साथ घर के सामने में वह तथा उसकी पत्नि गोदावरी गोस्वामी, मां श्रीमती त्रिवेणी गोस्वामी बैठा था उसी समय गांव के सुरेश पटेल, बबलू पटेल, राजन पटेल के द्वारा पूर्व रंजिश पर से उसे आकर हाथ मुक्का व डंडे से तीनों व्यक्ति संयुक्त रूप से मारपीट करते मां बहन की गंदी गंदी गाली गालौच कर रहे थे.

मारपीट करने से उसके पीठ, कमर, बांये हाथ, कंधा में चोट लगा था तथा उसकी पत्नि गोदावरी गोस्वामी के बांये जांघ में व कंधा में चोट लगा मारपीट को गांव के तुलाराम पटेल, कमलेश पटेल के द्वारा बीच बचाव किये है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें