सरायपाली :  ढाबा के सामने अवैध शराब पिलाते एक गिरफ्तार. - CG Sandesh

सरायपाली : ढाबा के सामने अवैध शराब पिलाते एक गिरफ्तार.

सरायपाली पुलिस को 28 मई 2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि यूपी बिहार ढाबा के सामने चट्टीगिरोला में एक व्यक्ति लोगो को शराब पीने पिलाने की साधन पानी, गिलास उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन कर रहा है पुलिस स्टाफ मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किये शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये।

आरोपी शंकर साहू पिता रामचंद्र साहू उम्र 57 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 01 विरेंद्रनगर सरायपाली थाना सरायपाली को डिस्पोजल गिलास, पानी पाउच रखकर लोगो को शराब पीने का साधन उपलब्ध कराकर धन अर्जन करते हुये गवाहो के समक्ष रंगे हाथ पकडा गया।

आरोपी के कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन की सील बंद जिसमें 180 एमएल भरी हुई एवं एक सील टुटी हुई देशी प्लेन शराब पौवा जिसमें 50 एमएल शराब भरी हुई जुमला 230 एमएल कीमती 100 रूपये, 02 नग डिस्पोजल गिलास, 2 नग पानी पाऊच कीमती 10 रूपये जुमला कीमती 110 रूपये जप्त किया गया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें