CG : लड़की के घर वाले नहीं थे शादी के लिए राजी, तो प्रेमी ने ... - CG Sandesh

CG : लड़की के घर वाले नहीं थे शादी के लिए राजी, तो प्रेमी ने कर ली आत्महत्या, फंदे से लटकती मिली लाश

बिलासपुर। जिले में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने युवक के शव को बरामद कर लिया है। दरसअल युवक किसी लड़की से प्रेम करता था। लेकिन लड़की के घर वाले उसकी शादी कराने के लिए राजी नहीं थे। इसी के चलते युवक ने आत्महत्या कर ली।


जानकारी के अनुसार, मृतक कलेश्वर राव सरकण्डा थाना क्षेत्र के एकता कॉलोनी अशोकनगर सरकण्डा में रहता था। वह 27 मई को अपने भाई श्यामराव मराठा के घर जाने के लिए निकला था, पर वह 28 मई को भी वापस घर नहीं लौटा। दो दिन बाद भी युवक जब नहीं लौटा तो परिजनों ने बड़े भाई श्याम से पूछताछ की। भाई ने बताया कि वह बाइक लेकर निकल गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें