सांकरा : तेज कार वाहन लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल को मारी ठोकर, एक घायल,
सांकरा थाना अंतर्गत गुरु घासीदास चौक के पास में तेज कार वाहन लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल को मारी ठोकर, एक घायल, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
भीम यादव ने पुलिस को बताया कि 29 मई 22 को मोटर सायकल क्रमांक CG 06 A 6055 से वह तथा जोतराम यादव ग्राम कौहा जुनवानी थाना सलिहा से महासमुंद जा रहे थे वाहन मोटर सायकल को जोतराम यादव चला रहा था तथा वह पीछे बैठा था जैसे ही ग्राम सांकरा गुरु घासीदास चौक एनएच 53 के पास पहूंचे थे कि कार वाहन क्रमांक CG 10 AW 6048 का चालक वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया.
जिससे जोतराम यादव को दाहिने पैर व सिर में चोट आया है तथा मोटर सायकल क्षतिगस्त् हो गया है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार वाहन चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
अन्य सम्बंधित खबरें