कोमाखान : टेमरी शासकीय स्कूल का ताला तोड़कर सरकारी सामानों की चोरी.
थाना कोमाखान अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला टेमरी में स्कूल में रखे सरकारी सामानों को अज्ञात व्यक्ति ने की चोरी, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.
कुशल लाल साहू ने पुलिस को बताया कि शा.पू.मा.शा. टेमरी में शिक्षक के रूप में पदस्थ है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण 29 अप्रैल 2022 से स्कूल बंद था लेकिन विभागीय काम आने के कारण 12 मई 2022 को शिक्षक सेटअप की जानकारी बनाने गया था ।
22 मई 2022 को 11 बजे स्कूल गया तब देखा तो प्रधान पाठक कक्ष का लगा हुआ ताला एवं कुण्डी टूटा हुआ था कक्ष अंदर जाकर देखा तो वहां पर रखा हुआ सामान चावल लगभग 122 Kg कीमती 2000 / रूपये, साउण्ड सिस्टम 01 नग कीमती 8000 / रूपये , लोहे का हेण्ड पंप पाइप व राड रखा हुआ - 10 नग कीमती 8000 / रूपये, बड़ा स्टील धामा 04 नग, छोटा स्टील धामा 20 नग, स्टील ड्रम 01 नग, कुकर 01 नग, छोटी कढ़ाई 01 नग, कीमती 8000/ रूपये, बड़ा टाप एवं ढक्कन कीमती 1500 रूपये, खेल कीट कीमती 7000 / रूपये, स्टील बाल्टी 01 नग कीमती 150 / रूपये, बड़ा चम्मच 02 नग कीमती 50 / रूपये , कुल जुमला कीमती- 34,700 रूपये को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है । जिस पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध धारा 380 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया ।