तुमगांव : नगर पंचायत द्वारा लगाये गये 30 मीटर का केबल वायर च... - CG Sandesh

तुमगांव : नगर पंचायत द्वारा लगाये गये 30 मीटर का केबल वायर चोरी

तुमगांव थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 में सबमर्सिबल पंप का 30 मीटर का केबल वायर चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है।

रज्जू लाल साहू ने पुलिस को बताया कि नगर पंचायत तुमगांव क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 सांवरा डेरा पानी के टंकी के पास नगर पंचायत तुमगांव द्वारा लगाये गये सबमर्सिबल पंप के केबल वायर करीबन 30 मीटर को 28 मई 2022 के शाम 06.00 बजे से 29 मई 2022 के सुबह 06.00 बजे के मध्य किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। चोरी की गई केबल वायर की कीमत करीबन 2,500 रूपये है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर द्वारा अपराध धारा 379 ताहि. का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें