news-details

दैनिक राशिफल : मंगलवार, 31 मई 2022, जानिए क्या कहते हैं पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति

सूर्योदय: 🌄 ०५:२९
सूर्यास्त: 🌅 ०७:०५
चन्द्रोदय: 🌝 ०५:३६
चन्द्रास्त: 🌜२०:१३
अयन 🌕 उत्तरायने (उत्तरगोलीय
ऋतु: 🌞 ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (नल)
मास 👉 ज्येष्ठ
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 प्रतिपदा (१९:१८ तक)
नक्षत्र 👉 रोहिणी (१०:०१ तक)
योग 👉 धृति (२४:३४ तक)
प्रथम करण 👉 किंस्तुघ्न (०६:०७ तक)
द्वितीय करण 👉 बव (१९:१८ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 वृष
चंद्र   🌟 मिथुन (२३:२९ से)
मंगल 🌟 मीन (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 वृष (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 मेष (उदित, पूर्व, वक्री)
शनि 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 मेष
केतु 🌟 तुला
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४७ से १२:४३
अमृत काल 👉 ०६:२७ से ०८:१४
द्विपुष्कर योग 👉 १९:१८ से २९:१६
विजय मुहूर्त 👉 १४:३४ से १५:३०
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:५९ से १९:२३
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:१३ से २०:१३
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५४ से २४:३५
राहुकाल 👉 १५:४४ से १७:२८
राहुवास 👉 पश्चिम
यमगण्ड 👉 ०८:४६ से १०:३०
होमाहुति 👉 सूर्य
दिशा शूल 👉 उत्तर
नक्षत्र शूल 👉 पश्चिम (१०:०१ तक)
अग्निवास 👉 आकाश
चन्द्रवास 👉 दक्षिण (पश्चिम २३:३० से)
शिववास 👉 श्मशान में (१९:१८ से गौरी के साथ)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ - रोग     २ - उद्वेग
३ - चर       ४ - लाभ
५ - अमृत   ६ - काल
७ - शुभ     ८ - रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ - काल     २ - लाभ
३ - उद्वेग     ४ - शुभ
५ - अमृत   ६ - चर
७ - रोग       ८ - काल
नोट-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पश्चिम-दक्षिण (धनिया अथवा दलिया का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष आरम्भ, करवीर व्रत, गंगा दशाश्वमेघ स्नान आरम्भ, विवाह मुहूर्त मकर-कुम्भ लग्न रात्रि १०:२० से १२:३३, मेष-वृष लग्न रात्रि ०३:०१ से अंत रात्रि ०५:३७ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १०:०१ तक जन्मे शिशुओ का नाम
रोहिणी नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (वू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम मृगशिरा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (वे, वो, क, की) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृषभ - २८:२४ से ०६:१९
मिथुन - ०६:१९ से ०८:३४
कर्क - ०८:३४ से १०:५५
सिंह - १०:५५ से १३:१४
कन्या - १३:१४ से १५:३२
तुला - १५:३२ से १७:५३
वृश्चिक - १७:५३ से २०:१२
धनु - २०:१२ से २२:१६
मकर - २२:१६ से २३:५७
कुम्भ - २३:५७ से २५:२३
मीन - २५:२३ से २६:४६
मेष - २६:४६ से २८:२०
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक - ०५:१६ से ०६:१९
अग्नि पञ्चक - ०६:१९ से ०८:३४
शुभ मुहूर्त - ०८:३४ से १०:०१
रज पञ्चक - १०:०१ से १०:५५
शुभ मुहूर्त - १०:५५ से १३:१४
चोर पञ्चक - १३:१४ से १५:३२
शुभ मुहूर्त - १५:३२ से १७:५३
रोग पञ्चक - १७:५३ से १९:१८
शुभ मुहूर्त - १९:१८ से २०:१२
मृत्यु पञ्चक - २०:१२ से २२:१६
अग्नि पञ्चक - २२:१६ से २३:५७
शुभ मुहूर्त - २३:५७ से २५:२३
रज पञ्चक - २५:२३ से २६:४६
अग्नि पञ्चक - २६:४६ से २८:२०
शुभ मुहूर्त - २८:२० से २९:१६
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपकी सोच के विपरीत घटनाएं घटेंगी लेकिन संतोषी वृति आज कई समस्याओं का समाधान स्वयं ही कर देगी। बाहर जितना खुलापन अनुभव करेंगे घर के अंदर उतना ही दबाव या घुटन जैसी रहेगी। घर के सदस्य आपकी बातों को नजरअंदाज करेंगे इसके विपरीत बाहर के लोगो मे आपकी छवि भद्र इंसान जैसी बनेगी। कार्य व्यवसाय से लाभ तो होगा लेकिन घरेलू अथवा व्यक्तिगत सुख पूर्ति पर खर्च हो जाएगा। धर्म के प्रति आस्था रहने पर भी ग्रह दशा आध्यात्म से दूर रखेगी। पुरानी उपलब्धियों की तुलना वर्तमान से करने पर मन उदास होगा। भाई बहन से संबंधों में चंचलता आएगी। सेहत में छोटी मोटी समस्या लगी रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपका व्यवहार अटपटा रहेगा सीधे शब्दों में बात नही करेंगे जिस वजह से अपने विचारों को किसी को भी समझने में विफ़ल रहेंगे। आज आपका मन मौज शौक अथवा अनैतिक कार्यो में भटकेगा किसी के रोक टोक करने पर झगड़े पर उतर आएंगे। कार्य क्षेत्र पर इसके विपरीत व्यवहार रहेगा अपना काम निकालने के लिए अत्यंत मीठा व्यवहार करेंगे फिर भी मन के कड़वे भाव छुप नही पाएंगे। दिमाग की जगह दिल की सुन्ना कुछ ना कुछ हानि ही कराएगा। आध्यत्मिक कार्यो से जुड़े धन के साथ सम्मान लाभ भी मिलेगा। भाग दौड़ कर कही ना कही से धन की व्यवस्था कर ही लेंगे। महिलाए अधिक बोलने से बचे अन्यथा स्वयं की ही दुख पहुचायेगी। सेहत में उतार चढ़ाव रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपके लिये आज का दिन प्रतिकूल फलदायी रहेगा। जल्दबाजी में कार्य करने पर टूट फुट अथवा अन्य प्रकार से आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। आज महिलाओं को अथवा किसी महिला द्वारा मानसिक क्लेश मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में संघर्ष अधिक रहेगा सोची हुई योजनाए निष्फल जाएंगी। केवल पूर्व में किये परोपकार का फल ही किसी ना किसी रूप में मिल जाएगा फिर भी दैनिक खर्च चलाना भी आज मुशिकल लगेगा। नए कार्य का आरंभ अथवा निवेश कुछ दिनों के लिये निरस्त करें। परिजनो की बात को ध्यान से सुने लेकिन कोई प्रतिक्रिया देने से पहले एक बार विचार अवश्य करें शांति बनी रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपके स्वभाव एव व्यवहार में दिखावा अधिक रहेगा कोई भी कार्य सामाजिक हो या आध्यात्मिक अथवा घरेलू सभी मे आडंबर युक्त दिनचार्य रहेगी लेकिन फिर भी सामाजिक दृष्टिकोण से ये प्रसन्नता दायक ही रहेगी। कार्य क्षेत्र पर भाग्य का साथ मिलेगा सहयोग भी समय पर मिलने से सोची हुई योजनाए समय पर फलित होंगी धन लाभ आशाजनक रहेगा। पैतृक संपत्ति का सुख मिलेगा लेकिन भाई बंधुओ से थोड़ी बहुत गर्मा गर्मी हो सकती है। महिलाओं का किसी पुरुष अथवा पुरुषों का महिला के सहयोग से भाग्योदय होने की संभावना है। मनोरंजन पर अतिरिक्त खर्च करेंगे। शरीर में संध्या बाद शिथिलता आएगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपके लिये आज का दिन कार्य सिद्धि दायक रहेगा। आज दौड़ धूप से बचने का प्रयास करेंगे लेकिन मनोवांछित सफलता के लिए भाग दौड़ करनी ही पड़ेगी। पहले से चल रही किसी योजना के पूर्ण होने पर धन लाभ होगा लेकिन समय पर ना होने के कारण ज्यादा काम नही आएगा। पारिवार में किस के अधिक बोलने की आदत से परेशान होंगे लेकिन ये आपके लिए हितकर ही रहेगा काम की बातों को छोड़ व्यर्थ की बातों को नजरअंदाज करें। धर्म कर्म में के मामलों में चंचलता दिखाएंगे मतलब से ही पूजा पाठ करेंगे। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन कम लगेगा फिर भी अन्य की तुलना में बुद्धि प्रखर रहेगी। सेहत आज उत्तम रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको धर्म लाभ मिलेगा। मन मे आध्यात्मिक भावनाएं जागृत होंगी लेकिन मन के भटकने के कारण पूजा पाठ में ध्यान केंद्रित नही कर सकेंगे फिर भी आज दिन पहले से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र पर भी आज व्यवस्था रहेगी निश्चित समय से थोड़ा आगे पीछे कार्य पूर्ण कर लेंगे मन मे कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी लेकिन धनाभाव अथवा किसी अन्य कारण से कर नही पाएंगे। परोपकारी स्वभाव के कारण लोगो की मदद करेंगे बाद में स्वयं परेशानी में पड़ेंगे। धन लाभ आवश्यकता पूर्ति लायक ही मध्यम होगा। महिलाए का परिवार में महत्त्व बढेगा। नसों में दुर्बलता अथवा अकड़न की समस्या रह सकती है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपकी सेहत में कुछ ना कुछ विकार बनेगा दिन के आरंभ में इसकी अनदेखी करने पर मध्यान के आस पास बढ़ने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर भी अधिकांश कार्य आपके मन के अनुसार ना होने पर बेमन से करने पड़ेंगे। व्यावसायिक कार्यो से यात्रा करनी पड़ेगी सम्भव हों तो आज टालने के प्रयास करें लाभ की जगह खर्च ही होगा। मानसिक विकार बनेंगे जो करना चाहेंगे उसके सफल होने के प्रति आशंकित रहेंगे। फिर भी पराक्रम से लाभ के अवसर बना लेंगे धन लाभ खर्च निकालने लायक होगा। पेट संबंधित समस्या से भी परेशानी रहेगी। तले भुने खाने से परहेज करें संतुलित मात्रा में ही खाये। बुद्धि विद्या संतान सुख मिलेगा लेकिन भाई बहनों से कम पटेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिये शुभ फलदायी रहेगा लेकिन मानसिक रूप से कुछ ना कुछ समस्या लगी ही रहेगी। किसी भी कार्य को एक बार मे पूर्ण नही कर पाएंगे आवश्यक कार्य भी कई बार प्रयास करने पर ही पूर्ण होंगे धन की आमद निश्चित नही रहेगी फिर भी कही ना कही से अवश्य हो ही जाएगी। पैतृक संबंधित कार्य कुछ समय के लिये स्थगित रखें परिणाम कुछ नही मिलेगा उल्टे व्यर्थ की भागदौड़ एवं धन हानि ही होगी। भाई बंधुओ से ही प्रतिस्पर्धा होगी धर्य से काम लेने पर ही इसमें सफलता मिल सकती है। परिवार की महिलाएं विवेकी व्यवहार करेंगी। लाभ होते होते क्रोध की भेंट चढ़ सकता है सतर्क रहें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन सामान्य से उत्तम रहेगा। दिन के आरंभ से ही लाभ की संभावना बनेगी लेकिन धन मध्यान तक परिश्रम करने के बाद ही संध्या के आस पास हाथ लगेगा। आज अचल संपत्ति संबंधित कार्य में सफलता की संभावना अधिक रहेगी। आध्यात्म में रुचि केवल व्यवहारिकता मात्र रहेगी। अपने कार्य के प्रति गंभीर रहेंगे फिर भी लापरवाही से बचें मेहनत करने पर पैतृक संपत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं। धन लाभ थोड़ा बौद्धिक परिश्रम करने पर हो जाएगा। पारिवारिक स्थिति परेशान करेगी संतानो की वाणी अनियंत्रित रहने के कारण मन दुखी होगा। आरोग्य बना रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन सामान्य फलदायी रहेगा। प्रत्येक कार्य को सोच विचार कर ही करेंगे ज्यादा झंझट वाले कार्यो एवं विवादों में पड़ने से बचेंगे लेकिन धन को लेकर आज किसी न किसी से तकरार अवश्य होगी फिर भी बुद्धि विवेक जाग्रत रहने के कारण मामला गंभीर नही होने देंगे। व्यवसायी वर्ग को आज अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा शत्रु पक्ष में भी वृद्धि होगी इन पर ज्यादा ढील ना दे अन्यथा आगे के लिये सरदर्दी बढ़ सकती है। धन लाभ के लिये अधिक परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी आशाजनक नही होगा। उधारी का व्यवहार बढ़ने के कारण धन की कमी अनुभव होगी। महिलाएं मन की इच्छा पूर्ण नही कर सकेंगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप मानसिक रूप से अन्य दिनों की तुलना में शांति अनुभव करेंगे जल्दी से किसी की गलती का बुरा नही मानेंगे नाही विरोध प्रकट करेंगे लेकिन दिल से लगाने के कारण स्वयं ही मन ही मन दुखी होंगे। कार्य व्यवसाय से लाभ की उम्मीद कई बार बनेगी परन्तु सफलता एक आध में ही मिल सकेगी मध्यान बाद का समय ठीक ठाक रहेगा धन लाभ के साथ सुख के साधनों का उपभोग करेंगे लेकिन घर मे किसी को आपकी उन्नति अखरेगी भाई बंधु ईर्ष्या का भाव रखेंगे। सब सुख सुविधा मिलने पर भी दाम्पत्य जीवन मे कुछ ना कुछ रूखापन रहेगा। मानसिक अंतर्द्वंद्व को छोड़ सेहत ठीक ही रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपके लिये आज का दिन धन लाभ वाला है। वाणी एवं व्यक्तित्त्व में प्रखरता रहेगी बिगड़े कार्यो को भी व्यवहारिकता से बना लेंगे। परिवार में किसी गलतफहमी को लेकर मतभेद होंगे यहाँ भी वाणी एवं विवेक से स्थिति संभाल लेंगे। कार्य व्यवसाय में आज आपकी बराबरी कोई नही कर सकेगा फिर भी सतर्क रहें पीछे से हानि पहुचाने वाले भी बहुत रहेंगे जो आपसे मन का भेद लेकर अपना प्रयोजन सिद्ध करेंगे। नौकरी वालो के लिये आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा आपके विचार अधिकारीवर्ग को प्रभावित करेंगे थोड़ी खुशामद करने पर पद प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️




अन्य सम्बंधित खबरें