कोमाखान : लापरवाही पूर्वक ब्रेक मारने से पीछे से टकराया ट्रक... - CG Sandesh

कोमाखान : लापरवाही पूर्वक ब्रेक मारने से पीछे से टकराया ट्रक, दो घायल

कोमाखान थाना अंतर्गत बालाजी पेट्रोल पम्प के पास लापरवाही पूर्वक ब्रेक मारने से पीछे से टकराया ट्रक, दो घायल, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

लक्ष्मण राव ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र वेंकट सांई ट्रक क्रमांक AP 39 TE 3859 का ड्रायवर है उसके साथ गुम्पा तिरूपति राव हेल्फर का काम करता है । 21 मई 2022 को उसका पुत्र एवं उसका हेल्फर ट्रक क्रमांक AP 39 TE 3859 में मैगनीज अयस्क लोड कर विशाखा पटनम से रायपुर के लिये निकला था.

जो 24 मई 2022 के लगभग 09:00 बजे रात्रि चन्दरपुर पट्रोल पम्प के पास पहुंचा था सामने सामने ट्रक क्रमांक MP 20 HB 5198 का चालक तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाते जा रहा था कि बाला जी पेट्रोल पम्प चन्दरपुर के पास अचानक ब्रेक मार दिया जिससे उसके पुत्र का ट्रक क्रमांक AP 39 TE 3859 पीछे से जाकर टकरा गया जिससे उसके पुत्र वेंकट सांई को बांया पैर तथा हेल्फर गुम्पा तिरूपति राव को दाहिना पैर में चोंट लगा है जो वर्तमान में ईलाज रत है । ट्रक क्रमांक MP 20 HB 5198 के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक अचानक ब्रेक मारने से उसके पुत्र का ट्रक जाकर टकरा गया है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक क्रमांक MP 20 HB 5198 का चालक के विरूद्ध अपराध धारा 337-IPC, 279-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें