तुमगांव : घर के सामने अवैध शराब पिलाने पर कार्यवाही - CG Sandesh

तुमगांव : घर के सामने अवैध शराब पिलाने पर कार्यवाही

तुमगांव पुलिस को 30 मई 2022 को मुखबिर से सुचना मिला कि ग्राम भोरिंग का बंशी बंजारे अपने घर के सामने में लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिला रहा है एवं शराब पीने का सामान उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ मुखबिर के बताये अनुसार ग्राम भोरिंग में बंशी बंजारे के घर के पास पहुंचे जहां एक व्यक्ति घर के सामने में लोगों को अवैध रूप से शराब पिला रहा था एवं शराब पीने का समान उपलब्ध करा रहा था।

शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गए मौके पर शराब पिलाते हुए मिले व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम बंशी बंजारे पिता सागर बंजारे उम्र 50 वर्ष साकिन भोरिंग थाना तुमगांव जिला महासमुंद का रहने वाला बताया। आरोपी बंशी बंजारे के कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन शराब 180 ML वाली में करीबन 90 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 40 रूपये व 02 नग डिस्पोजल की खाली गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही थी। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें