बागबाहरा : गाली गुप्तार करने से मना करने वाले कौन होते हो कह... - CG Sandesh

बागबाहरा : गाली गुप्तार करने से मना करने वाले कौन होते हो कहकर चाकू से किया हमला

बागबाहरा थाना अंतर्गत वार्ड नं0 06 लालपुर में गाली गुप्तार करने से मना करने वाले कौन होते हो कहकर चाकू से किया हमला, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

देव कुमार ठाकुर ने पुलिस को बताया कि वह डेयरी का काम करता है उसके घर के पडोस में उसका दामाद सुमेन्द्र ठाकुर किराये के मकान में रहता है। जो छोटा (पीकप) चलाता है आये दिन शराब पीकर घर आता है और गली में अनाप सनाप बकते रहता है कई बार मना किया नही माने 30 मई 2022 के रात्रि 09/00 बजे शराब पीकर गली में अनाप सनाप बक रहा था जिसे सुनकर उसे बहुत बुरा लगा तब वह मना किया और अपने घर आकर घर के आंगन में सो गया.

उसी समय सुमेन्द्र ठाकुर हाथ में चाकू लेकर उसके घर घुस आया और उसे कहा कि तुम मुझे गाली गुप्तार करने से मना करने वाले कौन होते हो कहकर उसे मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर अपने हाथ में रखे चाकू से उसके दाहिने हाथ की भुजा के पास मारा तब वह चिल्लाया आवाज सुनकर उसकी पत्नी गिरजा ठाकुर और उसका छोटा भाई बीर सिंग ठाकुर आये और बीच बचाव किया तब सुमेन्द्र ठाकुर उसे जान से मारने की धमकी देते घर से निकला तब वह और उसकी पत्नी भी पीछे-पीछे घर से बाहर निकले तब वे दोनों को देखकर सुमेन्द्र ठाकुर उसे एवं उसकी पत्नी को देखकर गाली गुप्तार करने लगा और गली में उसके साथ पुन: मारपीट किया घटना को उसकी पत्नी गिरजा ठाकुर और छोटा भाई बीर सिंग देखे सुने है और बीच बचाव किये है । मारपीट करने से उसके दाहिने हाथ की भुजा के पास चोट लगा है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 506-IPC, 294-IPC, 324-IPC, 458-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।



अन्य सम्बंधित खबरें