news-details

कृषि विज्ञान केन्द्र में गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन

गरीब किसान सम्मेलन के तहत् भारत के माननीय प्रधानमंत्री का लाईव टेलीकास्ट कार्यक्रम दिनांक 31 मई 2022 मंगलवार को प्रातः 10 बजे से किया गया। उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र डूमरबहार प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती प्रतिमा में पुष्पार्पण, द्वीप प्रज्जवलित एवं राजकीय गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए केन्द्र प्रभारी द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों के साथ-साथ जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु जीवामृत, घनामृत, बीजामृत, जैव उर्वरकों, जैविक कीटनाशकों के उपयोग खेती बाड़ी में करने हेतु विस्तृत जानकारी दिया गया। तत्पश्चात् कुंवर साय पैंकरा, सहायक संचालक कृषि द्वारा पीएमकिसान की जानकारी देते हुए ईकेवाईसी अनिवार्यतः कराने हेतु कृषकों को प्रेरित किया गया। जिससे कि जिले के समस्त कृषक योजना से लाभांन्वित हो सकें।

कार्यक्रम स्थल पर कृषि विज्ञान केन्द्र के मार्गदर्शन में निर्मित कटहल (Jackfruit) का विभिन्न प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ जैसे-चिप्स, बीज का आटा, परिपक्व व अपरिपक्व कटहल गुदे का आटा एवं हर्बल गुलाल प्रदर्शन हेतु रखा गया था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवशंकर साय पैंकरा, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव, छ.ग. शासन ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री द्वारा चला रहे जनकल्याणकारी योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित किये। साथ ही उपस्थित किसान भाईयों एवं महिला समूहों को कृषि विज्ञान केन्द्र के संपर्क में रहने हेतु भी कहा गया। इस कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र, डूमरबहार के अधिकारी, कर्मचारी, कृषि विभाग से राकेश कुमार पैंकरा, अनुविभागीय कृषि अधिकारी, पत्थलगांव, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, एनआरएलएम के अधिकारी एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं सहित जिलेभर से कृषक उपस्थित रहे।




अन्य सम्बंधित खबरें