पुरे परिवार ने प्रशासन से की इच्छा मृत्यु की मांग, बताई यह व... - CG Sandesh

पुरे परिवार ने प्रशासन से की इच्छा मृत्यु की मांग, बताई यह वजह

गरियाबंद। जिले में सामाजिक प्रताड़ना से तंग आकर एक परिवार ने प्रशासन से इच्छा मृत्यु की मांग की है। स्वजातीय लोगों तथा कथित समाज के ठेकेदारों द्वारा किए जा रहे सामाजिक बहिष्कार से तंग आकर पीड़ित परिवार ने गुहार लगाई है।


पूरा मामला ग्राम हरदी का है जहां सामाजिक प्रताड़ना के शिकार एक परिवार ने कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन सौंप कर इच्छा मृत्यु की मांग की है। परिवार के मुखिया जोहत राम साहू पिता दुवा राम साहू ने जनदर्शन में यह आवेदन सौंपा है। आवेदन में जोहत राम ने बताया कि उनको आर्थिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उनके परिवार को समाज के पदाधिकारियों के द्वारा बीते चार वर्षों से प्रताड़ित किया जा रहा है। गांव के लोगों से मिलने से भी मना किया जाता है। हमें किसी भी कार्य, सामाजिक कार्य में भी नहीं बुलाया जाता। परिवार वालों को समाज के लोगों से बातचीत करने से मना किया जाता है। किसी के यहां कार्य पर जाने पर भी दंडित किया जाता है। तीन माह पूर्व सीटी कोतवाली गरियाबंद में भी आवेदन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें