बागबहारा : रेल्वे क्रासिंग के पास ट्रक ने मोटरसायकल को मारी ठोकर, युवक घायल
बागबहारा थाना अंतर्गत चण्डी मार्ग रेल्वे क्रासिंग के पास ट्रक ने मोटरसायकल को मारी ठोकर, युवक घायल, जिसपर मामला दर्ज किया गया है।
उपदेश कुमार मारकण्डे ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा अनीष कुमार मारकण्डे जो ITI कोपा ट्रेड बागबाहरा में पढाई कर रहा है 31 मई 2022 को सुबह 09/00 बजे अपने मो0सा0 सुपर स्प्लेण्डर क्रमांक CG 06 GH 2785 में पचरी से बागबाहरा ITI में पढाई करने आये थे । 31 मई 2022 के 10/00 बजे वह घर में था उसी समय केशव साहू ने सूचना दिया कि तुम्हारा भतीजा अनीष कुमार मारकण्डे का चण्डी मार्ग रेल्वे क्रासिंग बागबाहरा के पास एक्सीडेंट हो गया है तब वह बोला डायल 112 वाहन को सूचना देकर अस्पताल ले जाओं वह तत्काल आ रहा हूं फिर वह तत्काल CHC बागबाहरा पहुचा देखा उसका भतीजा के बांये पैर, बांये हाथ , कमर , सिना में चोट लगा था दर्द से कहर रहा था तब वह पुछा कैसा हुआ तब बताया कि जब वह ITI जा रहा था वह रेल्वे क्रासिंग चण्डी मार्ग के पास पहुचा था उसी समय बागबाहरा की ओर से चण्डी की ओर जा रही ट्रक क्रमांक CG 06 H 5555 का चालक अपने ट्रक को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलापूर्वक चलाकर उसके स्प्लेण्डर मो0सा0 क्रमांक CG 06 GH 2785 को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से चोट लगी है बताया उसके भतीजा अनीष कुमार को ट्रक क्रमांक CG 06 H 5555 के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाकर उसके भतीजा के मो0सा0 को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से चोट लगी है और मो0सा0 क्षतिग्रस्त हो गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।