बसना : विवाह स्थल से मोटर सायकल चोरी, मामला दर्ज.
बसना थाना अंतर्गत ग्राम चोरभट्ठी में ठाकुरदीया विवाह कार्यक्रम से मोटर सायकल चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है।
ब्रजमोहन होता ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम मेदनीपुर का निवासी है कि 05 मई 2022 को अपने मोटर सायकल हीरो होण्डा सीडी डान सिल्वर कलर जिसका नंबर CG 06 C 1353 में ग्राम मेदनीपुर से ग्राम चोरभट्ठी ठाकुरदीया विवाह कार्यक्रम देखने सुनील यादव के साथ गया था ।
अपनी मोटर सायकल को ठाकुरदीया विवाह कार्यक्रम के पास में ही खडा कर कार्यक्रम देखने गया था। करीबन आधा घण्टे बाद कार्यक्रम देख कर वापस आया तो देखा तो उसकी मोटर सायकल उक्त स्थान पर नही थी आस पास पता किया कोई पता नही चला । कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त मोटर सायकल सिल्वर कलर किमती करीबन 10,000 रूपये को चोरी कर ले गया है।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध धारा 379-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।