बसना : सिरको मोड़ के पास 10 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार.
बसना 31 मई 2022 को मुखबिर सूचना मिला की एक व्यक्ति सरायपाली की ओर से सांकरा की ओर मोटर साइकिल HF डिलक्स क्रमांक CG 06 GM 9207 में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु परिवहन कर रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के सूचना पर की तस्दीकी हेतु NH-53 सिरको मोड़ के पास रवाना हुआ तथा सिरको मोड़ के पास वाहन के इंतजार में खड़े थे कि कुछ ही समय में मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GM 9207 में एक व्यक्ति सरायपाली के तरफ से आ रहा था जिसे पुलिस स्टाफ के मदद से रोककर पूछताछ किए तो अपना नाम कांशीनाथ मानिकपुरी ग्राम संकरी का होना बताया । आरोपीयान द्वारा अवैध रूप से उक्त मशरूका 9 किलो 800 ग्राम जप्ती 200 ग्राम सेम्पल कुल 10 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 200000 रू. को बिक्री करने वास्ते मो. सा. डीलक्स क्र. CG-06-GM-9207 कीमती 30000 रू. में ले जाते समय घटनास्थल पर पकड़ा गया.
आरोपी का कृत्य धारा 20(ख) नारकोटिक एक्ट का होना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।