CG : पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 50 लाख के हीरों के... - CG Sandesh

CG : पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 50 लाख के हीरों के साथ बाप-बेटे गिरफ्तार

गरियाबंद। जिले में हीरों की तस्करी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बुधवार को 745 हीरों के साथ बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। बरामद हीरों की कीमत 50 लाख रुपए बताई जा रही है। ये हीरे प्रतिबंधित खदान पायलीखंड से निकाले गए थे। बाप-बेटे दोनों हीरे लेकर स्कूटी से ओडिशा बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस इसे जिले में हीरा तस्करों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बता रही है।

जानकारी के मुताबिक, शोभा थाना पुलिस को सूचना मिली कि अवैध हीरा खदान पायलिखंड से हीरा लेकर दो लोग बेचने के लिए ओडिशा की ओर जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने बुधवार दोपहर कुशियार बरछा-कचना धुरवा के पास नाकाबंदी की। इसी बीच स्कूटी पर बताए गए हुलिए में दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस को चेकिंग करते देख स्कूटी चालक हड़बड़ा गया।

पुलिस को देख भागने लगे आरोपी 

स्कूटी चालकों को मुड़ता देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया, इस पर तेजी से भागने लगे। उन्हें भागते देख पुलिस ने पीछा किया और घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने नाम-पता ओडिशा के नवरंगपुर बारसुंडी टोला निवासी खोकन ढली और विप्लव ढली बताया। यह भी पता चला कि दोनों पिता-पुत्र हैं। तलाशी के दौरान आरोपियों से 745 हीरे बरामद हुए।

पूछताछ जारी 

पुलिस ने आरोपियों से हीरों के संबंध में कागज मांगे, लेकिन वे नहीं दिखा पाए। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 7 हजार रुपए कीमत का मोबाइल और स्कूटी भी जब्त की गई। फिलहाल आरोपियों को हीरे खदान से कैसे मिले, इस संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें