कोमाखान : पंचायत भवन में लात घुसा से मारपीट कर दी जान से मार... - CG Sandesh

कोमाखान : पंचायत भवन में लात घुसा से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम कसेकेरा में पंचायत भवन में लात घुसा से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

डिगेश्वर दीवान ने पुलिस को बताया कि कि 31 मई 2022 को ग्राम पंचायत भवन कसेकेरा में पंचायत सचिव, जय सिंह नेताम बैठकर अपना लेखा जोखा कर रहा था । उस समय लगभग 12:00 – 12:30 बज रहा था जो उसे बुलाया तो वह पंचायत भवन में गया और पंचायत सचिव से बातचीत करने लगा.

उसी दौरान गांव का पंच बल्ला सिंग ठाकुर पंचायत भवन में आया व पंचायत सचिव द्वारा किये जा रहे लेखा जोखा कार्य को फर्जी है कहकर बोलने लगा । तब वह बल्ला सिंग ठाकुर को बोला कि यह लेखा जोखा सब फर्जी है तो तुम ऊपर शिकायत करो । उतने में ही बल्ला ठाकुर आवेश में आकर उसे मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुये धक्का मुक्की करने लगा और तुझे जान से मार दूंगा कहकर उसके गुप्तांग को मारा, जिससे वह नीचे गिर गया तो बल्ला ठाकुर लात घुसा से उससे मारपीट करने लगा । मारपीट को देखकर गुलाब चंद साहू, गजानंद साहू झगड़ा लड़ाई को छुड़ाये देखे एवं बीच बचाव किये हैं । आरोपी बल्ला सिंग ठाकुर के विरूद्ध धारा 294,323,506 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया.



अन्य सम्बंधित खबरें