छत्तीसगढ़ : भृत्य के पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : भृत्य के पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी, 8वीं पास कर सकेंगे आवेदन

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग में भृत्य के पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। आयोग द्वारा मंगलवार, 31 मई 2022 को जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार कुल 80 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन हेतु प्रक्रिया का आयोजन किया जाना है। इनमें से 23 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। वहीं, कुल पदों में से 34 पद अनारक्षित है, जबकि शेष एससी, एसटी और ओबीसी वर्गों के लिए आरक्षित हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ -

आवेदन की प्रक्रिया 8 जून से शुरू होगी और उम्मीदवार 2 जुलाई 2022 की रात 11.59 बजे तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

योग्यता –

जारी अधिसूचना के अनुसार आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को आठवीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, साईकिल चलाने का ज्ञान होना चाहिए। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों के शुद्धलेखन की परीक्षा होगा।

आयु सीमा -

उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। इसके अतिरिक्त राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ऑफिसियल नोटिफिकेशन - PDF


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें