बागबाहरा : तीन व्यक्तियों ने मिलकर एक आदमी को घर अंदर बंद कर... - CG Sandesh

बागबाहरा : तीन व्यक्तियों ने मिलकर एक आदमी को घर अंदर बंद कर हाथ मुक्का और डण्डा से की पिटाई

बागबाहरा थाना अंतर्गत वार्ड नं0 06 लालपुर तीन व्यक्तियों ने मिलकर एक आदमी को दरवाजा को बंद कर डण्डा से की पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

सोमेन्द्र ठाकुर ने पुलिस को बताया कि 30 मई 2022 के रात्रि 10/00 बजे वह अपने घर के बाहर खडा था उसी समय देव कुमार ठाकुर, बीर सिंह ठाकुर और गिरजा बाई ठाकुर ने उसे कहा कि तुम यहां बाहर से आकर रहते हो और बाहर के आदमी को लाकर अपने घर में घुसाते हो कहकर तीनों मिलकर उसे मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर उसे अपने घर के पास घसिटते अपने घर के अंदर ले गया और दरवाजा को बंद कर हाथ मुक्का और डण्डा से मारपीट किया और मारपीट करते समय तीनों जान से मारने की धमकी दे रहे थे। तब वह चिल्लाया तो आवाज सुनकर मोहित सिंह, कुशुम लता,चन्द्रवतीन बाई ,सावित्री बाई ठाकुर और उसकी पत्नी पुर्णिमा ठाकुर आये और उसे घर से निकाले मारपीट करने से उसके दाहिने पैर के घुटवा के उपर , पीठ में , कमर में बांये आंख के नीचे चोट लगा है मारपीट को मोहित सिंह ठाकुर, कुशुम लता,चन्द्रवतीन बाई ,सावित्री बाई ठाकुर और उसकी पत्नी पुर्णिमा ठाकुर देखे सुने है और बीच बचाव किये तब वह अपने घर भाग कर आया।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरूद्ध अपराध धारा 323-IPC, 34-IPC, 342-IPC, 294-IPC, 506-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें