सरायपाली : 15 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार.
सरायपाली 01 जून 2022 को मुखबिर से सूचना पर ग्राम बैदपाली जाकर नहर किनारे अवैध मंदिरा लेकर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार करते खडे आरोपी राजेश परवार पिता बसंत परवार के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक थैला के अंदर 05-05 लीटर वाली सफेद 03 पोलीथीन में भरी हुई कुल 15 लीटर हाथ भट्ठी की कच्ची महुआ शराब जप्त कर आबकारी एक्ट का विधिवत कार्यवाही कर अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।
इसी तरह सरायपाली को मुखबिर के सूचना पर ग्राम जलपुर का किरन पटेल नामक व्यक्ति चौक के पास लोगों को शराब पीने की साधन उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन कराते मिला. पुलिस की टीम मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किये शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये। आरोपी किरनलाल पटेल पिता शिवकुमार पटेल उम्र 34 वर्ष साकिन जलपुर का लोगों को शराब पीने का साधन उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन करते हुए रंगे हाथो पकडा गया। आरोपी के कब्जे से 01 पौवा देशी मसाला शराब की सील टूटी शीशी में करीबन 90ml भरी जुमला 90ml देशी मसाला मदिरा कीमती करीबन 100रू. , 02 नग डिस्पोजल ग्लास, 02 पानी पाऊच कीमती 20, जुमला किमती 120रू. को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
इसी तरह सरायपाली को आरोपी धर्मेन्द्र उपाध्याय पिता बलदेव प्रसाद उपाध्याय द्वारा अवैध रूप से घटनास्थल पर शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला जिसके कब्जे से 200 एम एल अंग्रेजी शराब कीमती 150 रू. एवं 04 नग डिस्पोजल को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।