सांकरा : छोटे लोरम से 13 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार. - CG Sandesh

सांकरा : छोटे लोरम से 13 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार.

सांकरा पुलिस को 01जून 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम छोटे लोरम में अवैध शराब बिक्री कर रहा जिसकी सूचना को अवगत कराकर मुखबीर सूचना पर तस्दीकी एवं कार्यवाही हेतु पुलिस स्टाफ एवं गवाहों के साथ ग्राम छोटे लोरम में आम गली को घेराबंदी कर आरोपी मकरध्वज पिता चंदर सिंह निषाद उम्र 27 साल साकिन छोटेलोरम को पकडे जिसके कब्जे से एक सफेद जरकीन में भरा 05 लीटर महुआ शराब एवं एक दो लीटर वाली प्लास्टिक बटल में भरा 02 लीटर महुआ शराब जुमला 07 लीटर महुआ शराब कीमती 1400 रूपये को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.

इसी तरह सांकरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम छोटे लोरम में अवैध शराब बिक्री कर रहा कि मुखबीर सूचना की तस्दीकी एवं कार्यवाही हेतु पुलिस स्टाफ एवं गवाहों के ग्राम छोटे लोरम में आम गली को घेराबंदी कर आरोपी नंद गोपाल सिदार पिता मकरध्वज सिदार उम्र 25 साल साकिन छोटेलोरम को पकडे जिसके कब्जे से एक प्लास्टिक झोला के अंदर एक सफेद जरकीन में भरा 05 लीटर महुआ शराब एवं एक लीटर वाली प्लास्टिक बटल में भरा 01 लीटर महुआ शराब जुमला 06 लीटर महुआ शराब कीमती 1200 रूपये को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें