बागबाहरा : घर के सामने खड़ी मोटर सायकल चोरी - CG Sandesh

बागबाहरा : घर के सामने खड़ी मोटर सायकल चोरी

बागबाहरा थाना अंतर्गत वार्ड नं 12 तेन्दूलोथा में घर के सामने खड़ी मोटर सायकल चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है।
सिद्वांत चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं 12 तेन्दूलोथा बागबाहरा स्थित गीतांजली टाईल्स दुकान का संचालक है। उसके घर के बाजू में उसका गीतांजली टाईल्स दुकान है। उसके जीजा चित्रकांत चंद्राकर के मोटर सायकल पेशन एक्स नीला कलर क्रमांक CG 04 KZ 7262 को विगत 08 वर्षो से वह अपने पास रख कर चला रहा था। उक्त मोटर सायकल को वह प्रतिदिन अपने घर के सामने खडा करता था। 22 मई 2022 को रोज की भांति मोटर क्रमांक CG 04 KZ 7262 को घर के सामने हैण्डल लॉक कर खडा किया था कि 22 मई के सुबह करीब 06:00 बजे सो कर उठा और घर से बाहर निकल कर देखा तो उक्त मोटर सायकल उसके घर के सामने नही था तब वह अपने दुकान में लगे सीसीटीव्ही कैमरा को चेक किया तो देखा कि रात्रि करीब 01:10 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटर सायकल पेसन एक्स नीला कलर क्रमांक CG 04 KZ 7262 जिसका इंजन नम्बर JA12ABEGB09005 चेचिस नम्बर MBLJA12ACEGB08126 पुरानी इस्तेमाली कीमती करीब 10000 रूपये को चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध धारा 379-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें