तुमगांव : पेट्रोल पंप के पास से 7200 ML का देशी अंग्रेजी शरा... - CG Sandesh

तुमगांव : पेट्रोल पंप के पास से 7200 ML का देशी अंग्रेजी शराब जप्त

तुमगांव पुलिस को 01 जून 2022 को मुखबीर के सूचना पर तुमगांव महासमुन्द मेन रोड पेट्रोल पंप के पास भांठापारा तुमगांव में आरोपी सोनू राम जांगड़े पिता रामसिंग जांगड़े उम्र 45 वर्ष साकिन नयापारा अछरीडीह के कब्जे से अवैध रूप से 30 पौवा देशी मदिरा प्लेन शराब एवं 10 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब कुल जुमला मात्रा 7200 ML कुल कीमती 3600 रूपये को रखकर पैदल ले जाते पकडे मौके पर उक्त शराब जप्त कर अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।
इसी तरह तुमगांव पुलिस को मुखबिर से सुचना मिला कि ग्राम बड़गांव का नीलकंठ निषाद अपने घर के सामने में लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिला रहा है एवं शराब पीने का सामान उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ मुखबिर के बताये अनुसार ग्राम बड़गांव में नीलकंठ निषाद के घर के पास पहुंचे जहां एक व्यक्ति घर के सामने में लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिला रहा था एवं शराब पीने का समान उपलब्ध करा रहा था ।

शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गए मौके पर शराब पिलाते हुए मिले व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम नीलकंठ निषाद पिता आनंदराम निषाद उम्र 60 वर्ष साकिन वार्ड नं 16 बड़गांव थाना तुमगांव जिला महासमुंद का रहने वाला बताया। आरोपी नीलकंठ निषाद के कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन शराब 180 ML वाली में करीबन 90 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 40 रूपये व 02 नग डिस्पोजल की खाली गिलास जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें