बसना : गौरटेक से 07 लीटर अंग्रेजी देशी प्लेन शराब के साथ एक गिरफ्तार.
बसना पुलिस को 02 जून 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम गौरटेक का ठाकुर राम नायक नामक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से बिक्री वास्ते देशी एवं अंग्रेजी शराब रखा है पुलिस स्टाफ मुखबिर के बताये स्थान ग्राम गौरटेक पहुंचकर संदेही को तलब किया जो उपस्थित मिला जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम ठाकुर राम नायक पिता युवराज नायक उम्र 32 साल साकिन गौरटेक थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी होना बताया.
आरोपी अपने घर में रखे एक सफेद पीला कलर थैला में 07 नग गोवा अंग्रेजी शराब एवं 33 नग देशी प्लेन शराब जुमला 07 लीटर 200 ml कीमती 3480/- रूपये को निकालकर पेश किया जिसे गवाहो के समक्ष बरामद किया गया । आरोपी ठाकुर राम नायक का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।
अन्य सम्बंधित खबरें