सांकरा : तेज रफ्तार स्कापियो ने मोटर सायकल को मारी ठोकर, दो ... - CG Sandesh

सांकरा : तेज रफ्तार स्कापियो ने मोटर सायकल को मारी ठोकर, दो घायल

सांकरा थाना अंतर्गत बनदुर्गा मंदिर भगतदेवरी के आगे तेज रफ्तार स्कापियो ने मोटर सायकल को मारी ठोकर, दो घायल जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

विकल्प् सिंह ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम सल्डीह रोड बनाने वाली केम्प् मे रहता हैं 02 जून 22 को राजीव कुमार एवं छत्रप्रकाश मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GF 2134 में भगतदेवरी से केम्प सल्डीह जा रहे थे वाहन को राजीव कुमार चला रहा था तथा पीछे छत्रप्रकाश बैठा था जैसे ही बनदुर्गा मंदिर भगतदेवरी के आगे सल्डीह मार्ग पर पहूंचे थे कि आरोपी चालक स्कापियो वाहन क्रमांक CG 07 BR 8900 का चालक वाहन को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते हुये सामने से ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया जिससे राजीव कुमार एवं छत्रप्रकाश को चोट आई है जिसे पीएचसी सांकरा ईलाज हेतु पहूंचाये डॉक्टर न होने से सीधा रायपुर के डी.के.एस अस्पताल मे ईलाज हेतु भर्ती किये है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने स्कापियो वाहन चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें