महासमुंद : चखना सेंटर के पास लोगो को अवैध शराब पिलाते एक गिर... - CG Sandesh

महासमुंद : चखना सेंटर के पास लोगो को अवैध शराब पिलाते एक गिरफ्तार.

महासमुंद पुलिस को 03 जून 22 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बेमचा में एक व्यक्ति गैंदराम सोनवानी, नवीन निर्मलकर के चखना सेंटर के पास में अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ घटना स्थल ग्राम बेमचा नवीन निर्मलकर के चखना सेंटर के पास गये जहां पर आरोपी गैंदराम सोनवानी लोगों को शराब पीने पिलाने के लिए डिस्पोजल गिलास की सुविधा प्रदान कर रहा था, शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये पूछताछ पर अपना नाम गैंदराम सोनवानी पिता स्व0 राजकुमार सोनवानी उम्र 28 वर्ष सा0 बम्हनी थाना व जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया.

आरोपी के कब्जे से एक पौवा देशी प्लेन शीशी में 150 ML देशी प्लेन शराब किमती 60 रूपये एवं एक प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया। आरोपी गैंदराम सोनवानी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें