पटेवा : मुक्तांजली वाहन ने मोटर सायकल सवार को मारी ठोकर, चार घायल
पटेवा थाना अंतर्गत छिन्दौली चौक के पास मुक्तांजली वाहन ने मोटर सायकल सवार को मारी ठोकर, चार घायल जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
रवि सोनवानी ने पुलिस को बताया कि वह आमगांव जिला गोदिंया महाराष्ट्र का निवासी है। गांवो में घुमघुम कर झुमर बेचता है। 03 जून 2022 को ग्राम गड़बेड़ा थाना पिथौरा से वह अपने परिवार के साथ अपने मोटर सायकल से एवं जितेन्द्र रावत अपने परिवार के साथ अपने मोटर सायकल से तथा उसका छोटा भाई करन सोनवानी अपने पत्नी पुजा सोनवानी, लड़का आरूष सोनवानी, बेटी आरूषि सोनवानी के साथ अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 04 CX 7420 से ग्राम गड़बेड़ा से NH 53 रोड होते आरंग जा रहे थे ।
करन सोनवानी अपने मोटर सायकल में अपने परिवार के साथ आगे आगे जा रहे थे, वह एवं तिजेन्द्र रावत भी अपने परिवार के साथ अपने अपने मोटर सायकल से पीछे पीछे जा रहे थे कि दोपहर करीबन 11-00 बजे NH 53 रोड छिन्दौली चौक के पास पहुंचे थे कि झलप से रायपुर की ओर जा रही मुक्तांजली वाहन क्रमांक MP 09 AD 0339 के चालक द्वारा अपनी वाहन को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर करन सोनवानी के मोटर सायकल क्रमांक CG 04 CX 7420 को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया, जिससे मोटर सायकल सहित करन सोनवानी एवं पूजा सोनवानी, आरूष, आरूषि चारो गिर गये ।एक्सीडेन्ट से उसके भाई करन सोनवानी के चेहरा, दोनो हाथ की कलाई, बांये पैर, पीठ में चोट आया है तथा मोटर सायकल के पीछे बैठी पुजा सोनवानी के दोनो पैर, दाहिने हाथ के कंधा, कमर में तथा आरूष के सिर, नाक, मुंह, चेहरा, बांये पैर में तथा आरूषि के बांये हाथ, दोनो पैर में चोट आया है । एम्बुलेंस 108 वाहन आने पर चारो को ईलाज हेतु पटेवा सरकारी अस्पताल लेकर आये है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने पुलिस ने मुक्तांजली वाहन चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।