पिता की प्रताड़ना से तंग आकर बेटी ने की आत्महत्या - CG Sandesh

पिता की प्रताड़ना से तंग आकर बेटी ने की आत्महत्या

बिलासपुर के सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र में पिता की प्रताड़ना से तंग आकर बेटी ने आत्महत्या कर ली. बिलासपुर में मां-बेटी को उसके पिता ने घसीट-घसीटकर मारा, जिससे तंग आकर बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन तीन माह बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया है। दूसरी ओर आरोपी और उसका भाई केस वापस के लेने के लिए मां-बेटे को धमका रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक सिरगिट्टी क्षेत्र की रहने वाली ममता सिंह और उसकी मां ज्योति को उसके पिता चुरावन आए दिन मारपीट करता था। 16 मार्च को भी उसने घर के सामने घसीट-घसीट कर मां-बेटी की पिटाई कर दी। इसके चलते उसकी बेटी ममता ने अपने घर में फांसी लगा ली थी। उसे फांसी के फंदे पर झूलते देख भाई राहुल और मां ज्योति| ने उतारा और आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले गए। दो दिन बाद 18 मार्च को इलाज के दौरान ममता की मौत हो गई।

IG ऑफिस पहुंचे राहुल और उसकी मां ने बताया कि उन्हें अब केस वापस लेने के लिए धमकी दी जा रही है। महिला घर में अकेली रहती है और बेटा काम पर चला जाता है। महिला ने बताया कि उसका ससुर और जेठ आकर धमकाते हैं। यह भी बताया कि आरोपी का लोकेशन बताने के बाद भी पुलिस उसे नहीं पकड़ रही है। उन्होंने आरोपी पिता से पुलिस की मिलीभगत होने का आरोप लगाया है।


अन्य सम्बंधित खबरें