तुमगाव : वाहन हाईवा को ठोकर मारे हो कहकर डंडे से की पिटाई - CG Sandesh

तुमगाव : वाहन हाईवा को ठोकर मारे हो कहकर डंडे से की पिटाई

थाना तुमगाव अंतर्गत रेत घाट बडगांव में वाहन हाईवा को ठोकर मारे हो कहकर डंडे से की पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

सुखनंदन बंजारे ने पुलिस को बताया कि वह पारागांव देवपारा थाना आरंग में रहता है, ड्रायवरी काम करता है. 03 जून 2022 के प्रात: करीबन 10.30 बजे रेत घाट बडगांव रेत लेने गया था, उसी समय ग्राम मोखला का छोटू चंद्राकर आया और उसके वाहन हाईवा को ठोकर मारे हो कहकर उसे मां बहन की अश्लील गाली देते हुए बांस के डण्डा से मारपीट किया जिससे उसके पीठ कंधे के पास, दाहिने पैर में चोट आया है । गाली गलौच मारपीट को ग्राम बिरकोनी के ईश्वर चेलक, ग्राम बडगांव के मनोज चक्रधारी देखे , सुने तथा बीच बचाव किये हैं। अश्लील गाली गलौच से उसे एवं सुनने वालों को बुरा लगा । मामले की शिकायत पर पुलिस ने छोटू चंद्राकर के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें