खल्लारी : तेज रफ़्तार मोटाडोर वाहन के ठोकर से बाइक सवार की मौ... - CG Sandesh

खल्लारी : तेज रफ़्तार मोटाडोर वाहन के ठोकर से बाइक सवार की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक दशरू बरिहा पिता विशाल बरिहा उम्र 40 साल साकिन ओडार थाना पटेवा जिला महासमुंद द्वारा 03 जून 2022 के सुबह 10.00 बजे मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG 04 KA 3209 से अपने भांजा पवन बरिहा, भांजी गीता बरिहा को छोडने पतेरापाली गया था.

जहां उन दोनो को छोडकर वापस आते समय शाम करीबन 18.15 बजे झारा रामखेडा के बीच मेनरोड में वाहन मोटाडोर क्रमांक CG 06 D 9618 के चालक द्वारा तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट करने से दशरू बरिहा का मौके पर मौत होने बताने पर मर्ग इंटीमेशन जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। आरोपी वाहन मोटाडोर क्रमांक CG 06 D 9618 के चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279, 304-A भादवि का कृत्य पाये जाने से अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें