बसना : शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते एक गिरफ्तार. - CG Sandesh

बसना : शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते एक गिरफ्तार.

बसना पुलिस को 04 जून 2022 को ग्राम बडेसाजापाली में मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम खेखल्लीडीपा हेडसपाली में लोगों को शराब पीने का साधन मुहैया करा रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया जहां एव व्यक्ति लोगों को शराब पीने का साधन मुहैया करा रहा था शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये पकडे गये उस व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम मनोज भारती पिता सादराम भरती उम्र 32 वर्ष साकिन खेखल्लीडीपा हेडसपाली चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी होना बताया।

आरोपी के कब्जे से दो नग 180 ml वाली देशी प्लेन शराब की शीशी में प्रत्येक शीशी में 90-90 ml भरी हुई कुल जुमला 180 ml भरी किमती 80 रूपये एवं दो नग डिस्पोजल गिलास को गवाहों के समक्ष जप्त कर सीलबंद किया गया।आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आब.एक्ट पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें