तुमगांव : 4 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
तुमगांव पुलिस को 04 जून 22 को मुखबिर से सूचना मिला कि एक मोटर सायकल काले नीले रंग के हीरो एचएफ डीलक्स क्र. सीजी 04 एनएन 6171 में दो व्यक्ति बैठकर अवैध रुप से गांजा परिवहन कर पटेवा की ओर से तुमगांव तरफ आ रहे है पुलिस स्टाफ मुखबिर के बताये अनुसार मो0 सा0 क्र. सीजी 04 एनएन 6171 को पटेवा की ओर से तुमगांव तरफ आते समय खल्लारी मंदिर के पास एनएच 53 के पास रोका गया.
मोटर सायकल में सवार व्यक्तियों का नाम पता पूछने पर मोटर सायकल के पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम पुरूषोत्तम दास वैष्णव पिता स्व0 जीवनलाल वैष्णव उम्र 52 साल सा0 तुलसी थाना खरोरा जिला रायपुर तथा मोटर सायकल चला रहा व्यक्ति ने अपना नाम अमर सरकार पिता भद्रेश्वर सरकार उम्र 52 साल सा0 कोसरंगी थाना खरोरा जिला रायपुर का होना बताया.
आरोपीगणों के संयुक्त कब्जे से गवाहों के समक्ष 3 किलो 800 ग्राम जप्ती 200 ग्राम सेम्पल 4किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 40000 रू. को बिक्री करने वास्ते मो.सा. क्र. CG-04-NN-6171 कीमती 40000 रू. में ले जाते समय घटनास्थल पर पकड़ा गया तथा नगदी रकम 300 रू. जुमला कीमती 80300 रू. को जप्त किया गया. आरोपियों पुरुषोत्तम दास वैष्णव , अमर सरकार के विरुद्ध अवैध रुप से मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करना अपराध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।