सीएमएचओ ऑफिस के दवा गोदाम में लगी भीषण आग - CG Sandesh

सीएमएचओ ऑफिस के दवा गोदाम में लगी भीषण आग

गरियाबंद : देवभोग रोड रावणभाँटा स्थिति सीएमएचओ ऑफिस के दवा गोदाम में रविवार देर रात भीषण आग लग गई है. उस गोदाम में विभिन्न तरह के दवाइयों की सिरप और टैबलेट रखी हुई थी. देखते ही देखते तकरीबन पूरे गोदाम में फैल गई, गोदाम पूरी तरीके से जलकर खाक हो गया.

आगजनी की सुचना मिलने पर दमकल विभाग मौके पर पहुंचा. तकरीबन तीन से चार घंटों की मशक्कत करने के बाद आग को बुझाया गया. फिलहाल आगजनी की इस घटना में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 10 से 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है. गोदाम में अलग-अलग बीमारी की दवाइयां रखी हुई थी. जानकारी के अनुसार कुछ उपकरण भी गोदाम में रखे हुए थे प्रारंभिक तौर पर आग किन कारणों के चलते लगी इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को भी नहीं है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें