पिथौरा : निर्माणाधीन मकान में घेराबंदी कर अवैध जुआ खेलते रंगे हाथ 07 जुआरी गिरफ्तार.
पिथौरा पुलिस को 05 जून 2022 को मुखबीर से सूचना मिली कि पिथौरा शीतल विहार के पास एक निर्माणाधीन मकान में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी किया गया जहां कुछ व्यक्ति गुल गोटी में छपे चिन्ह के आधार पर रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर गुल नामक जुआ खेलते पकडे गये. जिनके कब्जे से नगदी रकम 119000 रू. एवं 02 नग गुल गोटी को जप्त किया गया.
जिनका नाम पता पूछने पर 1. सतपाल सिंह पिता हरवंश सिंह उम्र 33 वर्ष साकिन वार्ड नं 14 बागडपारा पिथौरा, 2. विद्या पटेल पिता विपत्ति लाल पटेल उम्र 45 वर्ष साकिन ठाकुरदियाकला थाना तेंदूकोना, 3. कुलदीप सिंह पिता गुरूचरण सिंह उम्र 40 वर्ष साकिन वार्ड नं 15 पिथौरा थाना पिथौरा, 4. कमलेश डडसेना पिता दीनाराम डडसेना उम्र 30 वर्ष साकिन वार्ड नं 02 पिथौरा थाना पिथौरा, 5. गोपाल शर्मा पिता जीवन शर्मा उम्र 47 वर्ष साकिन वार्ड नं 11 मेन रोड पिथौरा, 6. राजेन्द्र साहू पिता लालू साहू उम्र 28 वर्ष साकिन लाखागढ वार्ड नं 14 पिथौरा, 7. उत्तम वासुदेव पिता स्व. आनंद वासुदेव उम्र 33 वर्ष साकिन वार्ड नं 13 इंदिरा कालोनी पिथौरा का होना बताये.
जिनके कब्जे से सतपाल सिंह के पास से 7000 एवं फड से 8000 रूपये कुल 15000 रूपये, विद्या पटेल के पास से 5000 रूपये फड से 10000 रूपये कुल 15000 रूपये, कुलदीप सिंह के पास से 4000 रूपये फड से 11000 रूपये कुल 15000 रूपये, कमलेश के पास से 7000 रूपये फड से 13000 रूपये कुल 20000 रूपये, गोपाल शर्मा के पास से 5000 रूपये फड से 10000 रूपये कुल 15000 रूपये, राजेन्द्र साहू के पास से 5000 रूपये फड से 11000 रूपये कुल 16000 रूपये, उत्तम वासुदेव के पास से 8000 रूपये फड से 15000 रूपये कुल 23000 रूपये कुल जुमला 119000 रूपये एवं दो नग गुल गोटी समक्ष जप्त किया गया.
आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।