पटेवा : ठेले में अवैध शराब पिलाते एक गिरफ्तार.
पटेवा पुलिस मे 05 जून 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम टुरीडीह गोंगल रोड में मिलाप चतुर्वेदी नामक व्यक्ति लोगो को शराब पीने का साधन मुहैया कराकर अपने ठेले में शराब पिला रहा है पुलिस स्टाफ घटनास्थल पहुंचकर घेराबंदी कर रेड किया । पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये । एक व्यक्ति पकड़ा गया, पुछताछ करने पर अपना नाम मिलाप चतुर्वेदी पिता कुंवर दास चतुर्वेदी उम्र 25 वर्ष साकिन टुरीडीह थाना पटेवा जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया ।
जिसके कब्जे से दो नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी, दो नग डिस्पोजल गिलास एवं दो नग पानी पाऊच को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी मिलाप चतुर्वेदी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
अन्य सम्बंधित खबरें