तुमगाँव : शान ए पंजाब के आगे ट्रेक्टर के ट्राली से टकराकर बा... - CG Sandesh

तुमगाँव : शान ए पंजाब के आगे ट्रेक्टर के ट्राली से टकराकर बाइक सवार की मौत.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि हेमन लाल यादव पिता हजारी यादव उम्र 45 वर्ष सा. वार्ड नं.14 भाठापारा तुमगांव का 04 जून 2022 को अपने ससुराल से अपनी पत्नी लक्ष्वन्तीन एवं पुत्र नरसिंह के साथ मो0सा0 HF डिलक्स CG 04 MF 5751 से अपने घर तुमगांव वापस आ रहा था.

मो0सा0 को मृतक स्वयं चला रहा था कि NH53 रोड साने पंजाब के आगे डोकरी के होटल के पास ट्रेक्टर जिसमें गोपालपुर ट्राली में लिखा था जिसका रंग नीला था के चालक द्वारा अपने ट्रेक्टर को अचानक ब्रेक मारने से मृतक ट्रेक्टर के ट्राली से टकराकर एक्सीडेंट हो गया जिसे ईलाज हेतु डायल 112 द्वारा 112 द्वारा CHC तुमगांव लाया गया प्राथमिक उपचार बाद रिफर करने पर अपने घर लेकर आये कि 05 जून 2022 को स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने से सांई नमन अस्पताल लाया गया तब डाक्टर द्वारा चेक कर मृत घोषित किया गया बाद वापस घर लेकर चले गये कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग सदर कायम कर अपराध धारा 304-A-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें