खल्लारी : फर्जी तरीके से जमीन खरीदी बिक्री करने पर मामला दर्... - CG Sandesh

खल्लारी : फर्जी तरीके से जमीन खरीदी बिक्री करने पर मामला दर्ज

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम अमलीडीह में फर्जी तरीके से जमीन खरीदी बिक्री करने पर मामला दर्ज किया गया है।
गयासिंग निषाद ने पुलिस को बताया कि अमलीडीह स्थित पं.ह.नं. 20 खसरा क्र. 33/1 रकबा 0.50 हेक्टेयर की विवादित जमीन को फर्जी तरिके से अजय पिंचा के साथ मिलकर कचरू निषाद, रामुलाल, भागीरथी साहू, घांसीराम साहू, प.ह.न. 20 के पटवारी कृष्ण कुमार साहू व कोटवार आमाकोनी मोहन दास मानिकपुरी ने छगन निषाद को फर्जी तरिके से बिक्री कर दिया है। जांच पर अनावेदक अजय पिंचा निवासी गांधी चौक महासमुंद द्वारा विवादित उक्त खसरा भुमि जिसका मामला SDM न्यायालय बागबाहरा में चल रहा था का निर्णय 29 दिसंबर 2021 को गयासिंग के पक्ष में आने के बावजुद 25 दिसंबर 2021 को प.ह.न. 20 के पटवारी से उक्त खसरा का बी1 खसरा नक्शा निकलवाकर 01 जनवरी 2022 को बयनामा/ विक्रय विलेख की कण्डिका 3 में संबंधित भूमि के विवाद को छुपाते हुये झुठी घोषणा करते हुये उक्त विवादित खसरा क्रमांक 33/1 की भूमि को क्रेता अजय पिंचा के साथ मिलकर गवाह रामु लाल पटेल, कचरू निषाद, भागिरथी साहू, घासीराम साहू द्वारा विक्रेता छगन लाल निषाद को विक्रय किये है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरूद्ध अपराध धारा 420, 467, 468, 471,120बी भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें