महासमुंद : पुरानी रंजीश की बात को लेकर एवं जमीन को बेच दिये हो कहकर हाथ मुक्का व लात से मारपीट
महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम खैरा में पुरानी रंजीश की बात को लेकर एवं जमीन को बेच दिये हो कहकर हाथ मुक्का व लात से मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
चन्द्र कुमार सोना ने पुलिस को बताया कि ईटा भठ्ठा ठेकेदारी का काम करता है, हमेशा की तरह प्रात: घूमने के लिये संजय गार्डन के तरफ गया था और घुम कर वापस जैसे वह करीब 5.30 बजे संजय कानन के सामने नाली के पास पहुंचा उसी समय किशन बघेल पीछे से एक लात मारा तब वह नाली में गिर गया उसके बाद वह हाथ मुक्के से मारपीट किया.
उसी समय होरी लाल चन्द्राकर 108 को फोन कर बुलाया तब मधु बेहरा, मोनू उसे 108 में बैठा कर शासकीय अस्पताल महासमुन्द ले गये जहां पर भर्ती करके उसका ईलाज हुआ उसके बाद उसे आदित्य अस्पताल महासमुन्द में भर्ती किये है। किशन बघेल के पिताजी द्वारा गोलू मदनकार के पास जमीन बिक्री किया है, जिसका वह गवाही है, उसे किशन बघेल द्वारा तुम जानबूझकर मेरे पिताजी से जमीन बिक्री करवा दिये कहकर एक दिन पूर्व उसे खेत में मॉ बहन की गंदी गंदी गाली गुफ्तार कर जान से मारने की धमकी दिया था और उसी के द्वारा ही मारपीट करने से दांया हाथ , पीठ में तथा पसली में चोट लगा है।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 506-IPC, 294-IPC, 323-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।