महासमुन्द : लोहे का धारदार हथियार लेकर लोगो को डराने धमकाने ... - CG Sandesh

महासमुन्द : लोहे का धारदार हथियार लेकर लोगो को डराने धमकाने वाला युवक गिरफ्तार.

महासमुन्द पुलिस को 07 जून 22 को मोबाइल से सूचना मिला कि एक लडका नयापारा सोरिद रोड के पास महामुन्द में अपने हाथ मे एक लोहे का खुकरीनुमा धारदार हथियार जैसा लेकर लहरा रहा है, और लोगो को डरा धमका रहा है, जिसे आने जाने वाले लोग देखकर डर व भयभीत होकर दहशत से इधर उधर दौड रहे है.

पुलिस की टीम घटना स्थल नयापारा सोरिद रोड के पास महासमुन्द पहुचा, तो एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का धारदार खुकरीनुमा हथियार लहराते हुये लोगो को डराते धमकाते दिखा, एवं लोग भागते फिरते दिखे। जिसे घेराबंदी कर गवाहो के समक्ष एक व्यक्ति को पकडे, पुछताछ करने पर अपना नाम मोह0 सोहेल कुरैशी उर्फ पिचिक पिता मोह0 इकबाल कुरैशी उम्र 19 साल सा0 वार्ड नं0 6 नयापारा महासमुंद का होना बताया। जिसके पास से लोहे का धारदार खुकरीनुमा हथियार जिसकी कुल लम्बाई मुठ सहित साढ़े 13 इंच, मुठ की लम्बाई 4 इंच है, मूठ की गोलाई किनारे से सवा 3 इंच, हथियार की लम्बाई साढ़े 9 इंच करीबन जिसे जप्त किया गया । आरोपी मोह0 सुहैल उर्फ पिचिक कुरैशी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें