पिथौरा : लोहे का तलवार लेकर घूमते एक गिरफ्तार - CG Sandesh

पिथौरा : लोहे का तलवार लेकर घूमते एक गिरफ्तार

पिथौरा पुलिस को 07 जून 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि बार चौक पिथौरा मैं एक व्यक्ति लोहे का तलवार लेकर लहराते हुए घुम रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये स्थान पर बार चौक में जाकर पता लगाया देखा एक व्यक्ति लोहे का तलवार नुमा दाव लेकर घुम रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया.


उसका नाम पता पुछने पर अपना नाम सुना बघेल पिता ललित बघेल उम्र 21 वर्ष साकिन तुंगापाल चौकी बकावण्ड थाना नगरनार जिला जगदलपुर छ.ग. का होना बताया। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का तलवार नुमा हथियार (दाव) जिसकी कुल लम्बाई 31 सेमी एवं चौडाई 07 सेमी (फल की लम्बाई 20 सेमी लोहे का बैट 11 सेमी) किमती 200 रूपये है को गवाह के समक्ष जप्त किया गया । आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें