पिथौरा : गांव में चर्चा है की सरपंच किसी महिला को लेकर भाग गया है, सरकारी कार्यो के लिए भटक रहे ग्रामीण
हेमन्त वैष्णव, पिथौरा : महासमुंद जिला अंतर्गत पिथौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत टोंगो पथरा के सरपंच पिछले मार्च महीने से नदारद हैं. गांव के लोग कई सरकारी कार्यो के लिए सरपंच को ढूंढ रहे है. यहां तक कि जाति, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और फौती जैसे कार्यो के लिए ग्रामीणों को भटकना पड़ रहा है.
आज जब सीजी संदेश के माध्यम से सरपंच कहाँ नदारद है जानने का प्रयास किया गया, जिसके बाद ग्रामीणों और पंचायत सचिव ने बताया कि ग्राम पंचायत टोंगो पथरा का सरपंच किसी महिला को लेकर भाग गया है, नदारद है. पिछले कई महीनों से कार्य में भी नही आ रहे हैं. हालांकि इस बात की पुष्टि सीजी संदेश नहीं करता है कि सरपंच किसी महिला को लेकर नदारद है. यह सभी जानकारी ग्राम पंचायत सचिव और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार है.
हलाकि सचिव का कहना है कि जिस महिला को सरपंच लेकर गया है उसका पति बाहर कार्य करने गया है, वापस आते ही थाना में शिकायत किया जाएगा.
ग्राम पंचायत सचिव के अनुसार टोंगो पथरा में इस घटना के बाद सरपंच ने त्याग पत्र भी दे दिया था लेकिन त्याग पत्र फिर से वापस ले लिया गया है. सचिव ने कहा - मैं सरपंच को कई बार उनके नंबरों पर संपर्क करने का प्रयास कर रहा हूँ लेकिन उनके तरफ से कोई जवाब नही आता है.
सचिव ने बताया कि ग्राम पंचायत में सरपंच के नहीं आने के कारण जो समस्याएं आ रही है उसके सम्बन्ध में ग्रामीण एक बैठक किए थे और सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर हटाने को कहा गया, जो कि सोमवार तक संभव है.
पिथौरा एसडीएम ने क्या कहा...
मामले में पिथौरा एसडीएम राकेश कुमार गोलछा ने गांव की समस्याओं को देखते हुए कहा कि पंचायत सचिव एक लिखित जानकारी जनपद सीईओ के पास दें, जिसके बाद आगे की कार्यवाही के लिए जल्द ही प्रयास किया जाएगा. एसडीएम ने कहा कि अभी जन्म-मृत्यु, जाति और निवास जैसे आवश्यक कार्यो के लिए उप सरपंच को प्रभार दिया है, जिससे आवश्यक कार्यो के लिए ग्रामीणों को तकलीफ न हो.