सांकरा : विपरीत दिशा से आ रही सुमो ने मोटर सायकल को मारी ठोक... - CG Sandesh

सांकरा : विपरीत दिशा से आ रही सुमो ने मोटर सायकल को मारी ठोकर, चालक घायल

सांकरा थाना अंतर्गत भतकुंदा बनदुर्गा मंदिर के पास विपरीत दिशा से आ रही सुमो ने मोटर सायकल को मारी ठोकर, चालक  घायल  जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

सुनील कुमार चौधरी ने पुलिस को बताया कि 07 मई 2022 को उसका भतीजा शिवलाल चौधरी ग्राम बाम्हणपुरी से अपनी लडकी का शादी कार्ड बांटने अपने सुसराल ग्राम कोलपदर जाने के लिये घर से मोटर सायकल क्रमांक CG 06 P 7714 में निकला था कि सुबह करीब 11/45 बजे भतकुंदा दुर्गा मंदिर के पास पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आ रही सुमो गोल्ड क्रमांक CG 04 HD 1407 का चालक अपने वाहन को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर सायकल क्रमांक CG 06 P 7714 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.

जिससे मोटर सायकल चालक शिवलाल चौधरी को बांये हाथ एवं चेहरा में चोट आया है। जिसे डायल 112 के माध्यम से सीएचसी बसना में ईलाज हेतु भर्ती किये है। तथा मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया है घटना को सूरज यादव, जितेन्द्र चौधरी ने देखा है ।मामले की शिकायत पर पुलिस ने सुमो चालक के विरूद्ध अपराध धारा 337-IPC, 279-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें