महासमुन्द : जमीन बाडी के विवाद को लेकर मारपीट.
महासमुन्द थाना अंतर्गत ग्राम खरोरा में जमीन बाडी के विवाद को लेकर मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
राम कुमार चन्द्राकर ने पुलिस को बताया कि थाना व जिला महासमुन्द का निवासी है, उसकी पत्नि कार्यक्रम मे बाहर गांव गयी थी एवं उसका लडका काम से आफिस गया हुआ था, घर पर वह अकेला था। जितेन्द्र चन्द्राकर एवं संतोषी चन्द्राकर उसके सगे छोटा भाई बहू है, जो उसके घर के पास मे रहते है, जिनसे उसका पारिवारीक जमीन बाडी को लेकर पुराने समय से वाद विवाद चला आ रहा है पूर्व मे भी उसे याद नही जमीन बाडी को लेकर झगडा लडाई हो चुका है.
07 जून 22 शाम करीबन 06.00 बजे भाई जितेन्द्र चन्द्राकर व उसकी पत्नि संतोषी चन्द्राकर उसके घर आये जितेन्द्र चन्द्राकर उसे जमीन बाडी के विवाद को लेकर मां बहन अश्लील गाली गलौच करने लगा, उसी दरिम्यान उसकी पत्नि संतोषी चन्द्राकर उसके घर मे ही रखे लोहे छोटे ग्रिल वाले दरवाजे को अचानक से उठा कर उसे फेक कर मारा जिससे वह अपना बचाव किया तो उसके चेहरे, एवं सिर में चोट आयी, जिससे वह वही पर गिर गया। हो हल्ला लडाई झगडा को सुन कर पडोसी हेमा चन्द्राकर और कांती चन्द्राकर, लक्ष्मी चन्रान्कर एवं अन्य लोग बीच बचाव करने आये। जिसके बाद संतोषी और जितेन्द्र वहा से चले गये कुछ ही देर में वे दोनो फिर से झगडा करने उसके घर आ गये थे परन्तु वह अपने साथ हुये घटना की रिपोर्ट करने थाना महामुन्द आ गया था,जहां उसका मुलाहिजा फार्म कर ईलाज हेतु जिला अस्पताल महासमुन्द भेजा गया था। जहा से ईलाज के बाद वह अपने घर चला गया था। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।