तेन्दुकोना : घोघरा पोल्ट्री फार्म के पास 3 लीटर महुआ शराब जप... - CG Sandesh

तेन्दुकोना : घोघरा पोल्ट्री फार्म के पास 3 लीटर महुआ शराब जप्त

तेन्दुकोना पुलिस को 08 जून 2022 को मुखबिर ग्राम घोघरा चौक में सूचना मिला कि घोघरा जोबा मार्ग पोल्ट्री फार्म के पास महुआ पेड के नीचे ग्राम घोघरा में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये स्थान घोघरा जोबा मार्ग पोल्ट्री फार्म के पास महुआ पेड के नीचे ग्राम घोघरा पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़े जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम पाखन राज डोरा पिता राधेश्याम डोरा उम्र 25 साल साकिन वार्ड नं 12, भाटापारा ग्राम पचरी थाना पटेवा का होना बताया।

संदेही पाखन राज डोरा के पेश करने पर एक प्लास्टिक पीला कलर जरीकेन 5 लीटर वाली में करीब 3 लीटर महुआ शराब हाथ भट्टी निर्मित कीमती करीबन 600 रूपये एवं बिक्री नगदी रकम 200 रूपये को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1)(क) आब0एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

अन्य सम्बंधित खबरें