तुमगाँव : जमीन बंटवारे की बात को लेकर हाथ मुक्का व पत्थर से ... - CG Sandesh

तुमगाँव : जमीन बंटवारे की बात को लेकर हाथ मुक्का व पत्थर से भाई को पीटा

थाना तुमगाँव अंतर्गत ग्राम बड़गांव में भाई को जमीन बंटवारे की बात को लेकर हाथ मुक्का व पत्थर से की मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

रमेश कुमार निषाद ने पुलिस को बताया कि 08 जून 2022 के शाम करीबन 06 बजे हनुमान मंदिर के पास वह एवं भैया सुखदेव निषाद दोनो बैठकर आपस में भाई बंटवारे की बात करते हुए शराब पी रहे थे कि जमीन बटवारे की बात पर से उसके भैया सुखदेव निषाद अचानक गुस्सा होकर उसे अश्लील गाली गलौच कर हांथ मुक्का से मारपीट करते हुए पास में पड़े पत्थर से मारपीट किया एवं जान से मारने की धमकी दिया, मारपीट से उसे दाहिने गाल, दाहिना कंधा एवं कमर में चोंट आया है। घटना को गौरी बाई एवं संतोष निषाद देखे सुने हैं । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें