महासमुंद : पुरानी बातो को लेकर चार लोगो ने एक महिला को जमकर को पीटा
महासमुंद थाना अंतर्गत वार्ड न0 7 में पुरानी बातो को लेकर चार लोगो ने जमकर की पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
संतोषी बाई सोनवेर ने पुलिस को बतायी कि 08 जून 22 को वह पास के दुकान से सामान लेकर घर जा रही थी,करीब 02.30 बजे दिन पडोस के रहने वाली कुशुम बाई, मंजु बाई, अजय एवं रानी उर्फ धारणी घृतलहरे के द्वारा उसे देख कर पुरानी बातो को लेकर अश्लील गाली गुप्तार करने लगे, उसके द्वारा मना करने पर चारो एक राय होकर हाथ मुक्का से मारपीट किये एवं बाल को पकडकर खिचने से उसके सिर के बाल उखड गया, हो हल्ला को सुनकर उसकी सास गंगा बाई एवं उसके देवर मनोज आये और चारो को समझाने लगे तो तुम लोग समझाने वाले कौन होते हो कहकर उन्हे भी गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुये उसके सास गंगा बाई के बाल को पकडकर रोड मे घसिटने लगे, वह डर के कारण दुर मे खडी थी मारपीट करने से उसके सास गंगा बाई के कान, आंख, सिर में चोट दर्द है एवं उसके देवर मनोज के जभडा दांत, सिने मे चोट दर्द है जिसकी रिपोर्ट करने थाने आने पर उसका एवं उसके सास व देवर का डाक्टरी मुलाहिजा कराने के बाद स्वेच्छा से घर चले गये थे घटना को मोहल्ले के लिलाधर साहू एवं आलेश साहू देखे सुने है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।