सांकरा : भगतदेवरी के पास अज्ञात वाहन के पीछे ठोकर मारने पर कार चालक की मौत.
पुलिस ने मृतक अहमद खत्री पिता मुसा खत्री उम्र 76 साल साकिन वार्ड नं. 01 बसना, थाना बसना जिला महासमुंद की मर्ग जांच के दौरान परिजन अफजल खत्री, अब्दुल कादर खत्री का कथन एवं पीएम रिपोर्ट व मर्ग जांच पर पाया गया कि 09 मई 2022 को मृतक अहमद खत्री अपने मारूती सुजुकी इग्नीस कार क्रमांक CG 06 GV 1274 को स्वयं चलाकर रायपुर से अपने घर बसना आते समय NH 53 रोड ग्राम भगतदेवरी के पास करीब शाम 05.00 बजे अपने कार वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाकर अज्ञात वाहन के पीछे ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.
जिससे अहमद खत्री के दोनों हाथ पैर में चोट आया था जिसे ईलाज हेतु 108 वाहन से सीएचसी बसना में लाये थे बाद अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में भर्ती किये थे जहां से रिफर करने पर एम्स अस्पताल में भर्ती किये। जो 12 मई 2022 को ईलाज दौरान कार चालक अहमद खत्री का मौत हो गया। जांच पर अपराध धारा 304A भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.