पिथौरा : दो लोगो ने सास बहु को डंडे व बाल पकडकर पीटा - CG Sandesh

पिथौरा : दो लोगो ने सास बहु को डंडे व बाल पकडकर पीटा

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम गडबेडा पारा चांदापारा में ईट पत्थर को घर में रखने की बात को लेकर दो लोगो ने सास बहु को डंडे व बाल पकडकर पीटा, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

कौशिल्या रात्रे ने पुलिस को बतायी कि वह अपने परिवार के साथ रहती है उसके पति टेकराम रात्रे महासमुंद में रहकर रोजी मजदूरी का काम करता है 09 जून 2022 को दोपहर 02 बजे अपने बच्चों व सास के साथ घर में बैठी थी उसके सभी बच्चे बाहर कमल नारायण के घर में ईट पत्थर से खेल रहे थे जिससे कमल नारायण रात्रे, चैतुराम रात्रे ने ईट पत्थर को घर में रखने की बात को लेकर गाली गुप्तार कर रहा था तब वह अपने सास के साथ बाहर निकलकर कमल नारायण रात्रे को गंदी गंदी गाली गालौच करने से मना की तब आवेश में आकर गंदी गंदी गाली गालौच कर जान से मारने की धमकी देकर उसके बाल पकडकर घसीटकर मारपीट किया.

कुछ समय बाद चैतुराम रात्रे ने भी आकर डंडा से मारपीट किया तब उसकी सास श्रीमती बोधनी बाई बीच बचाव करने आई तो उसे भी कमल नारायण रात्रे एवं चैतुराम रात्रे के द्वारा मारपीट किया है मारपीट करने से उसे तथा उसकी सास को चोंट आई है घटना को पडोसी सुनहर खान एवं अन्य लोग देखे है।मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें