कोमाखान : घर अंदर घुसकर चार लोगो ने बाल पकड़कर हाथ मुक्का व ड... - CG Sandesh

कोमाखान : घर अंदर घुसकर चार लोगो ने बाल पकड़कर हाथ मुक्का व डंडा से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम ग्राम अमेरा पिता के घर अंदर घुसकर चार लोगो ने बाल पकड़कर हाथ मुक्का व डंडा से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी,जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

रेवती बाई चक्रधारी ने पुलिस को बतायी कि ग्राम जोगीडीपा थाना खल्लारी जिला महासमुंद में रहती है । घरेलू एवं खेती किसानी का काम करती है । 08 जून 2022 के रात्रि करीब 08:00 बजे उसके पिता के गांव अमेरा के नेमीचंद, ओमप्रकाश, अक्षय पुरानी बातों को लेकर उसके मां एवं पिता जी को मारपीट किये थे जिससे दोनों को चोंटे आई थी ।

09 जून 2022 को सुबह करीब 08:00 बजे सूचना मिली तो वह तथा उसकी छोटी बहन राजकुमारी पांड़े अपने मां पिता जी को देखने अमेरा आये थे उसके बाद वह थाना में आवेदन दी थी, उसके बाद वे लोग अमेरा अपने पिता जी के घर दोपहर करीब 02:00 बजे चले गये थे । आज शाम करीब 04:00 बजे घर में खाना बना रही थी, घर में उसकी मां एवं पिता जी और उसके पति और उसकी छोटी बहन की पति भी घर में मौजूद थे ।

उसी समय ग्राम अमेरा के नेमीचंद ,ओमप्रकाश, अक्षय, सोहद्रा उसके घर के अन्दर आये और बोलने लगे कि तुम लोग हमारे खिलाफ थाना में रिपोर्ट लिखाते हो कहकर मां बहन की बुरी बुरी गालियां देने लगे उसी समय सोहद्रा उसके बाल को पकड़कर हांथ मुक्का से उसे मारने लगी और उसके साथ आये नेमीचंद, ओमप्रकाश, अक्षय भी अपने हाथ में रखे डंडे से उसे मारने लगे तब वह बचाव बचाव कहकर चिल्लाई तब उसकी छोटी बहन राजकुमारी, उसके पति दिलीप चक्रधारी, राजेश पांड़े उसे छुड़वाने आये तब नेमीचंद, ओमप्रकाश, अक्षय, सोहद्रा उन्हे भी डंडे से ये लोग मारपीट करने लगे ।

उन्हें मारता देखकर उसके पड़ोस में रहने वाली उसकी बुआ सिरमत बाई पाड़े और गांव के बहुत से लोग आकर झगड़ा को छुड़वाये हैं ये लोग उसके घर से जाते-जाते मां बहन की बुरी-बुरी गालियां देकर बोलने लगे कि आज तुम लोग बच गये नही तो जान से खतम कर देते । नेमीचंद, ओमप्रकाश, अक्षय, सोहद्रा के द्वारा मारपीट करने से उसे नाक में बायें हांथ की उंगली में, गर्दन में, सिर में और उसकी छोटी बहन राजकुमारी के गाल में, और उसके पति दिलीप कुमार को दोनो पैर में, और राजेश पांड़े के बायें हाथ के कलाई के पास चोंटे आई है । वह तथा इसका परिवार इन लोगों के इस व्यवहार से बहुत डरे हुये हैं । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 452-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।




अन्य सम्बंधित खबरें